"बिटिया ही कीजो "?
अगले जनम मोहे ,बिटिया ही कीजो
धन दौलत चौचक ,संतति मोहि दीजो |
भलाई - जीवन को , मूल बना दीजो
गुनाहों से तौबा ,दिल ऐसा दीजो |
जब होइहैं भौचक मैं घमंड लीजो
दारू मुर्गा सबै ,व्यसन भगा दीजो |
प्रभु मोहि ऐसा, वर दे खुश कीजो
अगले जनम मोहे ,बिटिया ही कीजो ||
धर्म -कर्म बल पर,समाज साजो दीजो
कलह घर का मिटा ,दुनिया-दिखा दीजो
धर्म कर्म बल पर ,समाज साजो दियो |
सत साहित्य और कला - लेखन दीजो
अवगुण औ आलस्य मेरो हर लीजो |
प्रभु मोहि ऐसो वर दे खुश कीजो
मेल मिलाप शौकी चौकस घर दीजो |
अगले जनम मोहे ,बिटिया ही कीजो
धन दौलत चौचक ,संतति मोहि दीजो ||
अन्न धन लाधियन कोठिला भर दीजो
साथ-हाथ तुम्हार्यो ,दूजे ना लीजो |
पूजा -पाठ चारो टाइम हम कीजो
दुराचारी क सर चरण तोरिय दीजो |
धन दौलत चौचक ,संतति मोहि दीजो
अगले जनम मोहि ,बिटिया ही कीजो ||