शनिवार, 20 जनवरी 2018

"आने वाला वसंत "

" आने वाला वसंत "
आला मतवाला आने वाला वसंत |
कामदेव की पूजा करने वाला वसंत |
पीताम्बर ओढ़े सरसों का खेत, वसंत |
नरगिस की प्यारी न्यारी चुनरी वसंत ||
चपल ध्वनि औ कल कल तरंग |
सर्दी - गर्मी दोनों एक संग |
खेतों में किसलय लिए पचरंगा रंग |
चेहरों को निखारता आया वसंत ||
पात गिरे धरा पे पेड़ कोपलों के संग |
नव फूलों की बगिया में महक उठा मन |
तितलियाँ मडराती हैं कलियों के संग |
रवि उत्तरायण हो चला आया वसंत ||
काया की सिकुडन मिटाता वसंत |
तुलसी से सुहाग - मंगाये वसंत |
औ आलिंगन दे उभार देने वाला मन |
सरस्वती क पूजन कराने आया वसंत ||
रंग भरने का रस्म निभाये- वसंत |
तेरे मेरे मिलन का आया वसंत |
आनंद और उमंग में संग -संग -
आला मतवाला आने वाला वसंत ||

4 टिप्‍पणियां:

  1. नारी के इतिहास में
    है कविता जान ।
    सच से लड़ने की
    सहर्ष स्फूर्ति प्रदान ।
    सहना नहीं अब
    लड़ना ही मान ।
    बदलते परिवेश में
    मुकावला ठान ॥

    जवाब देंहटाएं
  2. साथ देने का वादा करो साथियो
    मेरे उपवन के पुष्प खिलते रहें |
    मुट्ठी में मैं समेटूं ओ सारे जहां
    हवा में ना 'मंगल' प्रदूषण रहे ||

    जवाब देंहटाएं
  3. सहीगलत की जानकारियां,
    आप स्वयं बताये|

    अपने जीवन की अमर वह,
    गाथा बीती गाइए ||

    जवाब देंहटाएं
  4. विद्या- दौलत मेहनती को मिल जाती है |
    स्वास्थ नियमन हो तो लौट न पाती है ||

    ज़रा सी भूल से तस्वीर बदल जाती है |
    गुजरे हुए समय में रौनक नहीं आती है ||

    अच्छे पल में पल रहे प्रभु का प्रेमी प्यार
    मथुरा-वृन्दावन पावन मंगल मोहन साथ ||.
    .
    यदि वाणी में हो नम्र भाव का अर्पण !
    सुन्दरता खुद से ही लेकर आये दर्पण ||

    जवाब देंहटाएं