बुधवार, 7 मार्च 2018

जूनियर हाई स्कूल छ: से आठ

जूनियर हाई स्कूल छ: से आठ 

'मंगल 'गुरुओं की बात बताते 
आप बीती जो सो कह जाते |
नैतिकता का गुर सिखाते 
पीने खाने की बात बताते |
पढ़ना लिखना समझाते 
समय की कीमत समझाते ||

शिक्षा-शिक्षित की चाह बढाते 
आगे बढ़ने की राह दिखाते |
खेती-बारी करना सिखाते 
समय की कीमत समझाते ||

साथ हाथ मिलना बताते 
बाएं-दायें चलना सिखाते
पढ़ाई अच्छी पढ़ाते 
समय की कीमत को समझाते ||

साहित्य और सन्देश दे जाते
कविता -आलेख -महत्व बताते |
धैर्य-धर्म की मर्यादा सिखाते
समय की कीमत समझाते ||

धरम  की महत्ता बताते
कीमत कर्म की समझाते |
मानवता क पाठ पढ़ाते
समय की कीमत समझाते ||

 प्रथम गुरु ,गुरु नाम बताते
मातु-पिता क प्यार समझाते |
गुरुओं ने ज्ञान सिखाते
समय की कीमत समझाते ||

सार्थ -सारथि में मेल कराते
पुस्तकीय भी पाठ रटाते |
सद्भावना का ज्ञान सुनाते
समय की कीमत समझाते ||

व्याकरणिक ज्ञान कराते
वीरों की गाथा थे गाते |
महिलाओं के मान बढाते
समय की कीमत समझाते ||

पुस्तकीय प्रेम करना बताते
समाज में रहना सिखाते |
गावं क भी महत्व बताते
समय की कीमत समझाते ||

मालिक - मजदूर के प्रेम बताते
त्योहारों की खुशियाँ समझाते |
दान-दक्षिणा का मान बताते
समय की कीमत समझाते ||

प्रार्थना की महत्ता बताते
प्रकृति सत्ता समझाते |
भेद- भाव सुदूर भगाते
समय की कीमत समझाते ||

 कर्म से भाग्य बनता बताते
धर्म से जीवन सुखमय सिखाते |
ज्ञान से समाज निर्माण बताते
समय की कीमत समझाते ||

सुबह -सुबह उठना बताते
भोरहरियय निपटना कह जाते |
नहा धोकर पढ़ना समझाते
समय की कीमत समझाते ||

जनगण मन का पाठ पढाते
वन्देमातरम का महत्व बताते |
राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा लहराते
समय की कीमत समझाते ||

प्रेयर में जो पाठ पढ़ाते
प्रभु से विनती करना सिखाते |
 दान ज्ञान का प्रभु से मंगवाते
समय की कीमत समझाते ||

प्रभु शरणम  का पाठ पढ़ाते
ईश्वर कृपा हेतु कह जाते |
दानी -विज्ञानी सीख सिखाते
 समय की कीमत समझाते ||

ब्रह्मचर्य कत पाठ पढ़ाते
सुशिक्षा का ज्ञान कराते |
मुंडन -उपनयन महत्व बताते
समय की कीमत समझाते ||

पाप -पुण्य- भेद समझाते
योद्धा - सेना के पाठ पढ़ाते |
न्याय,दण्ड-विधान बताते
समय की कीमत समझाते ||

धन-दौलत उपयोग सिखाते
विविध व्यापार गुर बताते |
समृद्धि एश्वर्य का भान कराते
समय की कीमत समझाते ||

सद्गुण और पुरुषार्थ समझाते
उन्नति शान्ति का मार्ग बताते |
यदा कदा माया से दूर ले जाते
समय की कीमत समझाते ||

दीर्घायु होने का पाठ पढ़ाते
आयुर्वेद का ज्ञान कराते |
शक्ति -बल का मर्म बताते
समय की कीमत समझाते ||

पशु -प्राण रक्षा ,ज्ञान समझाते
जल - पृथ्वी का  महत्व बताते |
कृषि विज्ञान की शक्ति समझाते
समय की कीमत बतलाते ||

लेखन कला -सभ्यता सिखाते
तप योग का पाठ पढ़ाते |
जीवन- मृत्यु का कह जाते
समय की कीमत समझाते ||

आस्तिक-नास्तिक - भेद सुनाते
राजा - प्रजा का कर्म बताते |
युद्धकला की विधि सिखाते
समय की कीमत समझाते ||

सूर्य - सोम का प्रभाव सुनाते
अग्नि- वायु के महत्व बताते |
सत्य -अहिंसा का राज बताते
समय की कीमत समझाते ||
sukhmangal@gmail.com






जूनियर हाई स्कूल

जूनियर हाई स्कूल 

कक्षा छ : से आठ तक अहिरौली स्कूल
विशाल पीपल के दो वृक्ष  मानो गजमूल |
पश्चिम दिशा में आम वृक्ष रखे प्रभु सम्मान
पीपल को वासुदेव समझते बच्चे - विद्वान् |
पूरब में एक पोखर जहां करते लोग स्नान
उसके उत्तर कमरे चार कुर्सी ,टाट औ झाम |
सामने हैड पम्प था आजू-बाजू क्यारी तमाम
धनिया मिर्च आलू लहसुन बैगन गोभी-बलवान|
पश्चिम -उत्तर के कोने कमरे चार कच्चा मकान
पढ़ाई चौचक होती थी अध्यापक होते विद्वान|
गणित मास्टर कड़े मगर देते थे जमकर ज्ञान
उत्तर सही नहीं होनेपर बीस छड़ी का करते दान ||
   

मंगलवार, 6 मार्च 2018

प्राइमरी पाठशाला मुबारकपुर अंजन

नरकट -किरकिट की लेखनी 
औ पटलो की नाल 
लकड़ी की होती पटरी 
स्कूल जाते मिलकर छात्र |
शीशी का मठारना 
शीशे की दावात 
पटरी कालिख - करते साफ
स्कूल जाते मिलकर छात्र |
पक्का प्रतिज्ञा ले स्कूल निकलते 
निकलते पिताजी अपने धंधे में 
हम सब चलते कदम ताल  
स्कूल जाते मिलकर छात्र |
माता हमको सदा सिखाती 
दाना -गुण देकर बहलाती 
शिक्षा कभी नहीं बट पाती 
 स्कूल जाते मिलकर छात्र ||
रोटी कपड़ा और मकान 
पढ़ाई के बलपर बबुआन 
विविध तरह से हमें समझाती 
स्कूल जाते मिलकर छात्र |
अन्धकार शिक्षा भगाए 
आस-पास उजाला लाये 
घर रौनक से भर जाए 
स्कूल जाते मिलकर छात्र |
इससे कभी ना भागना लाल 
गमछे के कोने लो बाँध 
घर -घर खुशियाँ लाये 
स्कूल जाते मिलकर छात्र ||