बुधवार, 7 मार्च 2018

जूनियर हाई स्कूल

जूनियर हाई स्कूल 

कक्षा छ : से आठ तक अहिरौली स्कूल
विशाल पीपल के दो वृक्ष  मानो गजमूल |
पश्चिम दिशा में आम वृक्ष रखे प्रभु सम्मान
पीपल को वासुदेव समझते बच्चे - विद्वान् |
पूरब में एक पोखर जहां करते लोग स्नान
उसके उत्तर कमरे चार कुर्सी ,टाट औ झाम |
सामने हैड पम्प था आजू-बाजू क्यारी तमाम
धनिया मिर्च आलू लहसुन बैगन गोभी-बलवान|
पश्चिम -उत्तर के कोने कमरे चार कच्चा मकान
पढ़ाई चौचक होती थी अध्यापक होते विद्वान|
गणित मास्टर कड़े मगर देते थे जमकर ज्ञान
उत्तर सही नहीं होनेपर बीस छड़ी का करते दान ||
   

1 टिप्पणी:

  1. "राम आए मोरा गांव"
    दाऊरो दौड़ो हो अम्मा हमारा,
    समधी आय गया मोरा गांव।
    चैत मांस वे आए खड़े पांव,
    कमर बाध चले वह कमान।

    जवाब देंहटाएं