सोमवार, 2 अक्तूबर 2017

"इतिहास बनाएं "

इतिहास बनाएं 

नई-नई तकनीक लाकर , खेती को सुगम बनायेंगे
मृदा परीक्षण कराकर ,खेत से दूना अन्न उगायेंगे ||
स्टार्ट अप को अपनाकर ,सहकारिता गुर सिखलाएंगे |
जन-जन को जगाकर ,स्टैड़प अप को अपनाएंगे ||
जागरूकता फैलाकर ,खेती समृद्ध बनायेंगे |
भूखा नहीं रहेगा कोई ,विश्व में परचम लहरायेंगे ||
आई .आई टी.ई. बनाकर ,गोशाला कदम बढ़ाएंगे |
इज्जत घर बनवायेंगे ,आई.आई.एम् भी बढ़ाएंगे ||
झोपड़ियों के दिन बहुरेंगे, पक्के घर भी बनायेंगे |
रोजगार सृजित करायेंगे ,सोना कृषक उगायेंगे ||
गंगा-गौरी-गाय-महत्ता ,दुनिया को समझायेंगे |
विकास होगा हस्त शिल्प का,बैंक में पैसे जायेंगे ||
गति तीब्र होगी भारत की,आर्थिक विकास बढ़ाएंगे |
इतिहास का पन्ना अपना होगा,आगे भारत ले जायेंगे